बड़ी खबरें
चांद की जमीन पर चीन ने इतना लंबा और चौड़ा झंडा फहराया…

चीन ने अपने अनमैंड स्पेसक्राफ्ट ‘Chang’e-5’ के जरिए यह कारनामा कर दिखाया। चीन ने चांद की सतह पर अपना झंडा फहरा दिया है। ऐसा करने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह पर फहराए झंडे की फोटो भी ली। यह झंडा 2 मीटर चौड़ा और 90 सेमी लंबा है।
चीन का स्पेसक्राफ्ट ओशियस प्रोसेलरम या ‘ओशन ऑफ स्टॉर्म्स’ कहे जाने वाले चांद के विशाल लावा मैदान से दो किलोग्राम सैंपल लाने के मिशन पर है। आपको बता दें कि अमेरिका ने 50 साल पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। चीन ने अब जाकर यह सफलता पाई है। चीन का अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 1 दिसंबर को चांद की सतह पर लैंड हुआ था। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह से नमूने जुटाने से पहले यह झंडा फहराया ।