रायपुर, प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज चंगोराभाठा में आयोजित सुआ महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। अपनी इस संस्कृति को अक्षुण बनाये रखने के लिए हमारे लोक कलाकार निरंतर प्रयासरत है। आने वाली पीढ़ी भी छत्तीसगढ़ की अपनी कला-संस्कृति को जाने और समझे इसलिए ऐसे उत्सव का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है। यह आयोजन पैरी के धार लोक कला मंच द्वारा आयोजित था। इस अवसर पर सुआ नृत्य प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमे विभिन्न सुआ नृत्य दलों ने हिस्सा लिया।
अग्रवाल ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सम्हाले रखने की जिम्मेदारी आप बखूबी निभा रहे है। उन्होंने कहा कि आज पद्मभूषण तीजन बाई एक उदाहरण के रूप में हमारे सामने है। पंडवानी कला के माध्यम वह देश-दुनियां को महाभारत की जीवंत कहानी सुनाते हुए छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति का परिचय दे रही है। इस अवसर पर लोक कलाकार सालिगराम साहू,मीनाक्षी उपाध्याय, आजुराम साहू,दिलीप लहरा,दयासुंदर साहू,निरंजन साहू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छगन चौबे, पार्षद यादराम साहू,मोहन सुंदरानी,गरिमा शर्मा, तृप्ति शर्मा,मोहन शर्मा,किरण साहू आदि उपस्थित थे।
Please comment