Crime

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें और कहीं नहीं पढ़ोगे

 1)  महासमुंद : सट्टा लिखती महिला बंदी
महासमुंद  :  नयापारा में सट्टा लिख रही एक महिला को पुलिस ने पकड़ा है आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट 4 क के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 7 निवासी श्रीमती हीरा ध्रुव पति चमनलाल ध्रुव नयापारा में सट्टा लिख रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1750 रूपए नगद जब्त किया है।

 2)  महासमुंद : दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद :   100 मवेशियों को ओडिशा ले जा रहे दो मवेशी तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। तस्करों के विरूद्ध पुलिस ने पशु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मार्च की रात करीब साढ़े 10 बजे खैरा के पास मवेशियों को बेचने ओडिशा लेकर जा रहे मवेशी तस्करों को विजय महतो की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा है। बताया जाता है कि गरियाबंद निवासी सुखदेव सतनामी पिता बिसन सतनामी और बालाराम सतनामी पिता रतनू सतनामी 100 मवेशियों को बरोंडाबाजार से खरीदकर ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पकड़े गए मवेशियों की कीमत करीब तीन लाख रूपए बताई गई है।
 
 3)  महासमुंद : ताला काटकर देवी की मूर्ति चोरी
महासमुंद :  सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के घाटकछार स्थित माधव सेवा आश्रम में स्थापित सुरेश्वरी देवी की मूर्ति चोरी का मामला मामने आया है। मामले में ईश्वर दास की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। घटना 15 मार्च की शाम करीब 6 बजे की है जहां अज्ञात चोर ने मंदिर के ग्रील में लगे ताले को काटकर करीब 60 हजार रूपए कीमत की मूर्ति पार कर दी।  

 4)  जगदलपुर : विस्फोटक के साथ 8 गिरफ्तार
जगदलपुर :  छतीसगढ़ सीमा से लगे भद्राचलम में पुलिस ने कल भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है, इस सिलसिले में पुलिस ने  छत्तीसगढ़  के 8 लोगों  को  गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोग मिर्ची तोडऩे गये थे तेलंगाना राज्य। वापसी के दौरान ट्रक में 1000 किलो जिलेटीन, 75 नग डेटोनेटर लेकर आ रहे थे। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। तेलंगाना पुलिस को अंदेशा है कि उक्त विस्फोटक नक्सलियों के पास पहुंचाये जा रहे थे। लाने वाले सभी बाजार जाने वाले ट्रक में सवार थे।
 
  5)  रायपुर :  घरेलू विवाद के चलते बहू ने की सास पर पत्थर से हमला
रायपुर :  चंदनडीह मेें घरेलू विवाद के चलते बहू ने सास पर पत्थर से हमला कर चोट पहुंचाया। प्रार्थिया की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मीना मिश्रा पति जगन्नाथ मिश्रा 48 वर्ष चंदनडीह की रहने वाली है। बताया जाता है कि 12 मार्च के दोपहर प्रार्थिया के बहू आरोपिया ज्योति मिश्रा ने घरेलू विवाद के चलते पत्थर से प्रार्थिया पर हमला किया। जिससे प्रार्थिया के बाएं हाथ फेक्चर हो गया। प्रार्थिया की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ धारा 325 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 6)  रायपुर ;  संपत्ति बंटवारा को लेकर दो भाई आपस मेंं भिड़े
रायपुर :  भाठापारा देवपुरी में संपत्ति बंटवारा को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोविंदा पिता मंगलूराम गिलहरे 29 वर्ष भाठापारा देवपुरी का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल शाम उसका भाई ओमकेशव गिलहरे निवासी अमलीडीह राजेन्द्र नगर ने संपत्ति विवाद के चलते प्रार्थी के घर आया और उससे विवाद कर हसीया से हाथ व आंख के पास मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 7)  रायपुर :  बुजुर्ग महिला के खाते से 50 हजार पार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर :  एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 49999 रूपए पार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया आशालता वर्जेश पति डेविड वर्जेश 74 वर्ष सेक्टर 1 अवंतिविहार की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल दोपहर प्रार्थिया के मोबाईल पर अज्ञात नंबर 72550-23582 से कॉल आया। उक्त व्यक्ति ने अपने आप को एसबीआई बैंक का मैनेजर बताया और प्रार्थिया से कहा कि आपके एटीएम कार्ड को ब्लॉक किया जा रहा है। जिसे चालू रखने के लिए अपना एटीएम कार्ड का नंबर बताईए। जिससे प्रार्थिया ने अपना एटीएम कार्ड का नंबर बताया तो अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 4 बार में 49999 रूपए पार कर दिया। जब प्रार्थिया के मोबाईल पर मैसेज आया तो उसने इसकी तेलीबांधा थाना में की। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
 
 8)  रायपुर :  एटीएम मशीन से 10 हजार पार
रायपुर :  स्टेशन चौक स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से अज्ञात व्यक्ति ने 10 हजार रूपए पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गजानंद झा पिता गोविंद झा 44 वर्ष गुलाब नगर गुढिय़ारी का रहने वाला है। बताया जाता है कि 12 मार्च के शाम प्रार्थी स्टेशन चौक स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन में पैसा निकालने गया था। जहां पैसा नहीं निकलने पर प्रार्थी एटीएम से बाहर आ गया। उसके बाद वहीं बाहर खड़े अज्ञात एटीएम मशीन के अंदर गया तो प्रार्थी द्वारा निकाले गए 10 हजार रूपए बाहर आ गया। जिसे अज्ञात व्यक्ति ने लेकर गार्ड से कहा कि ये रकम मैं थाना में जमा करा देता हूं। जिसका होगा वे आकर ले जाएगा। जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया और पैसे को थाने में जमा नहीं किया। जब प्रार्थी को पता चला तो उसने इसकी शिकायत गंज थाना में की। मामले मेें पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
 9)  रायपुर :  सिविल लाईन क्षेत्र से दो मोटरसायकल पार
रायपुर :  सिविल लाईन थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर ने दो मोटरसायकल पार कर दी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अजय बसंत पिता स्व.बसंत हुद्दार 57 वर्ष एलआईजी 103 सेक्टर 2 शंकरनगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल दोपहर प्रार्थी अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 डीएच 0503 को घर के बाहर खड़ी किया था तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए स्कूटी की कीमत करीब 10 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। इसी तरह दूसरे मामले में प्रार्थी सुरेंद्र कुमार पिता मुलचंद जी बाकलीवाल 58 वर्ष निवासी एलआईजी 99 सेक्टर 2 शंकरनगर ने थाने में शिकायत किया कि कल सुबह वह अपनी मोटरसायकल क्रमांक सीजी 04 ए 5052 को गोविंदनगर स्थित श्री शिवम कपड़ा दुकान के पार्किंग में खड़ी किया था तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए मोटरसायकल की कीमत करीब 10 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 10) भिलाई :  लंबे समय से भू-माफिया के फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
 भिलाई :  पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों   की तत्काल गिरफ्तारी के लिये 14 मार्च को थाना अमलेश्वर एवं क्राईम ब्रांच की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की धर-पकड़ हेतु संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें थाना अमलेश्वर के लंबित अपराध के मुख्य आरोपी भू-माफिया अश्वनी डड़सेना एवं उनके गिरोह द्वारा काफी  वर्षों से किसानों को उनकी कृषि भूमि को क्रय करने का वादा करके उनके नाम पर जमीन की रजिस्ट्री न कराकर फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार कर अपने एवं अपनी पत्नी ममता डड़सेना एवं गिरोह के साथी महेश साहू, तरुण पाटिल के नाम पर रजिस्ट्री करा लेता था और एक ही जमीन को 2-3 व्यक्ति को जमीन बेच देता था। किसानों से धोखे से कूटरचित दस्तावेंज के माध्यम से खरीद कर जो जमीन लेता था उसका वास्तविक रकम मूल भू-स्वामी किसानों को नहीं देता था। इस तरह आरोपियों के द्वारा एक जमीन को कई बार षडयंत्र पूर्वक सदोष लाभ प्राप्त करते हुये धोखाधड़ी किया जाता रहा है। इस फर्जी रजिस्ट्री भू-माफिया गिरोह का सरगना अश्वनी डड़सेना को धोखाधड़ी के 10 मामलों में थाना अम्लेश्वर से गिरफ्तार कर चालान किया था जो वर्तमान में केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध है। गिरोह के अन्य सदस्य अश्वनी डड़सेना के गिरफ्तारी के पश्चात गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार थे जिन्हें छापा मार की कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button