बॉलीवुड

केसरी में अक्षय के साथ होंगी परिणीति चोपड़ा

करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म केसरी के लिए लीड ऐक्ट्रेस फाइनल हो गई हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा होंगी। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। बता दें कि अक्षय परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब वह परिणीति के साथ पहली बार पर्दे पर दिखाई देंगे।
करण इस फिल्म को अक्षय कुमार के साथ मिलकर बना रहे हैं। यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह होंगे और यह होली 2019 में रिलीज होगी।
यह फिल्म सलमान के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में रही थी। खबर थी कि सलमान भी पहले इस प्रॉजेक्ट से जुड़े थे लेकिन बाद में वह पीछे हट गए। बताया जा रहा था कि अजय देवगन भी इसी विषय पर फिल्म बना रहे थे और उनके कहने पर ही सलमान ने फिल्म से हाथ खींच लिए थे।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button