कोंडागांवछत्तीसगढ़

कोंडागांव : 10 जनमिलिशिया नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ की कोंडागांव जिला पुलिस के समक्ष आज 10 नक्सली जनमिलिशिया सदस्यों ने आन्ध्रप्रदेश के नक्सली कमांडरों द्वारा छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के आदिवासी नक्सली सदस्यों के साथ बरते जा रहे भेदभाव से त्रस्त होकर, पुलिस द्वारा लगातार दबाव बनाये जाने से, परिवारिक जीवन यापन करने के उदे्श्य तथा शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली दर्जनों बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। सरेंडर किए नक्सली 01 विकास सलाम उर्फ सनउ उर्फ भजिया, 02 रामलाल वड्डे,  03 जग्गाराम सलाम, 04 पति राम वड्डे,  05 रैयसिंह सलाम, 06 पोहडू मुरिया, 07 दषरू राम, 08 मंगलराम, 09 बज्जू लोहार एवं 10 सरिता उर्फ राधा नेताम, दर्जनों बड़ी नक्सली वारदातों हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सडक़ काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।समर्पितों ने पुलिस को बताया कि आंन्ध्रप्रदेश के बड़े नक्सली कमांडर छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र में कई बड़ी नरसंहार जैसी घटनाओं को घटित करते हैं एवं जब उनको अपना पारिवारिक जीवन-यापन करना होता है, तो आंध्र प्रदेश में जाकर बड़ी रकम की लालच में सरेंडर कर देते हैं। हम छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के नक्सलियों को ऐसा करने पर प्रताडि़त करके दुष्प्रचार करते हैं कि अगर संगठन छोडक़र जाओगे तो पुलिस तुमको मार देगी। वर्तमान में नक्सली संगठन अपने मूल लक्ष्य से भटककर मात्र पैसा वसूली का जरिया बन गया है। आंध्र प्रदेश के नक्सली आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं, सिर्फ  उनको भ्रमित कर संगठन चला रहे हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button