देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
देहरादून : श्रीदेवी की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे बोनी और अनिल कपूर
देहरादून : अभिनेत्री श्रीदेवी के अस्थि पुष्प हरिद्वार गंगा में प्रवाहित करने के लिए उनके पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर, अमर सिंह और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सहित करीब 6 लोग जेट एयरवेज की फ्लाइट से 12:50 बजे जॉली ग्रांट पहुंचे। यह सभी लोग सीधे हरिद्वार चले गए। यहां गंगा में श्रीदेवी के अस्थि पुष्प गंगा में प्रवाहित करेंगे।
आज ही जेट एयरवेज की शाम की फ्लाइट से दिल्ली होते हुए मुंबई वापस लौट जाएंगे। जेट एयरवेज की शाम की फ्लाइट 5:50 की वजह 7:50 को यहां से रवाना होने की सूचना है।