देश

नई दिल्ली : एक और टीजर से प्रिया ने जवां दिलों को किया टीज, शिकायत भी दर्ज

नई दिल्ली  ; प्यार कहें या इश्क और मोहब्बत इन जज्बातों को लेकर बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा में कई फि ल्में बनी हैं। हम मोहब्बत के जज्बात को लेकर इसलिए भी बात कर रहे हैं क्योंकि दुनियाभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। फि ल्मी अंदाज में कहा जाए तो यह लवर्स का सबसे बड़ा त्योहार है। जल्द ही रिलीज होने जा रही मलयालम फि ल्म उरू उदार लव ) का एक गाना और कुछ टीजर वेलेंटाइन वीक पर जारी किए गए हैं। यह टीजर इतने प्यारे हैं कि इन्हें यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस बीच फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ  हैदराबाद में शिकायत भी दर्ज हो गई है। इस बारे में बाद में बात करेंगे। पहले जानते हैं कौन हैं ये एक्टर्स और इन टीजर्स में क्या है?

1518676341518539164 Untitledइन छोटे-छोटे टीजर में एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन दिख रहे हैं। वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले फि ल्म का एक टीजर जारी किया गया है और एक दिन में ही इसे 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह टीजर एक क्लासरूम का है। क्लासरूम में टीचर ब्लैकबोर्ड पर कुछ लिख रही हैं। लेकिन क्लास में प्यार की भावना चरम पर है। प्रिया और रोशन के बीच आंखों ही आंखों में बातें हो रही हैं। इस बीच प्रिया अपनी उंगलियों पर किस करती हैं और उनकी गन बनाकर रोशन की तरफ अपनी अदाओं की गोली चलाती हैं। प्रिया की अदाओं की गोली से रोशन तुरंत घायल हो जाते हैं। स्कूल टाइम लव को दर्शाती यह फि ल्म प्रिया और रोशन दोनों की ही पहली फिल्म है, लेकिन उनकी एक्टिंग को देखकर कहीं भी ऐसा नहीं लगता। इससे पहले इसी फि ल्म का एक गाना मनिक्या मलाराया पूवी वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को जारी किया गया था। इस गाने को अब तक करीब डेढ़ करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में स्कूल के अंदर एक म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा है। वेलेंटाइन वीक में गाना रिलीज हुआ तो गाने के अंदर भी वैलेंटाइन की ही थीम नजर आती है। इसमें कई जोड़े एक-दूसरे के प्यार में पड़ते दिखाई देते हैं। इस वीडियो में भी सबसे ज्यादा चर्चा प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन की ही हो रही है। दोनों के बीच आंखों-आंखों में इशारेबाजी होती है। इस दौरान भी प्रिया ऐसी आंख मारती है कि रोशन का दिल घायल हो जाता है। इन दोनों ही वीडियो में प्रिया के एक्सप्रेशन की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन आप इसे गौर से देखें तो रोशन ने भी जबरदस्त एक्सप्रेशन दिए हैं। फि ल्म मलयाली भाषा में है और गाना भी इसी भाषा का है। इस बीच गाने में हुए कुछ शब्दों को लेकर हैदराबाद में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने के कुछ शब्द मुसलमानों की भावनाओं को आहत करते हैं। इसे लेकर फिल्म के प्रोड्यूसरों के खिलाफ  तेलंगाना की राजधानी में एफ आईआर दर्ज की गई है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button