ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल आज का राशिफल

“हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमारे हमेशा रहता है, हर दिन बदलते ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा गुजरता है तो कभी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी से जानिए कि आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है और आज आपका कैसा रहेगा आपका दिन।”

मेष राशि

1518395238ries mesh

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। सम्मान मिलेगा तथा रुके हुए कार्य बनेंगे। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। शुभ व्यय से कीर्ति की वृद्धि होगी।

वृष राशि

1518395294aurus icon

सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ हो सकता है। अवसर का लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें।

मिथुन राशि

1518395581oroskop gemini 20170822 182810

अकारण शत्रु परेशान कर सकते हैं, चिंतित हो सकते हैं। आज वृष का चन्द्रमा माता को कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क राशि

1518396280arkrashimangal 08 08 2015

आज का दिन आपके लिए सुख शान्ति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा एकादश भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है।

सिंह राशि

1518395216858eb964f6ae202fedf2801(1)

अचानक बड़ी मात्रा में लाभ हो सकता है। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

राशिफल और धार्मिक अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें https://www.facebook.com/4rtheyenews/

कन्या राशि

1518395950irgo 19 09 2017

कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। किसी के सहयोग से विरोधियों को मात दे सकते हैं।

तुला राशि

1518396050ibra wallpaper hd

राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी।

वृश्चिक राशि

1518395279corpio icon

आज का दिन विशेष व्यस्तता एवं तनाव युक्त रह सकता है। आपकी राशि से पंचम मीन शुक्र का योग बना हुआ है। अत: विवेक से काम लें- निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है।

धनु राशि

15183964555 22 245664368sagitarios ll

सजग रहें, चोरी और दुर्घटना की आशंका रहेगी। व्यर्थ व्यय हो सकता है। नजदीक व दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। अष्टम भाव में कर्क राशि का चन्द्रमा सायंकाल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।

मकर राशि

1518396612akar Rashi no watermark

आज का दिन प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। भूमि-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ मिल सकता है। उच्चाधिकारियों की कृपा से बिगड़ा काम बनेगा।

कुंभ राशि

1518396752514374847 aquarius wallpaper 11856 hd wallpapers

आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शत्रु व विरोधी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तित होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन राशि

1518396837858eb694f6ae202fedf27fa

चन्द्रमा आज चतुर्थ भाव में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन मिलेगा या रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।
            नोट – ‘आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके गुरूजी को आप अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button