फिल्म पठान बीते कुछ समय से कई कारणों से चर्चा में है। भले ही फिल्म को रिलीज होने में समय है लेकिन यह अभी की सबसे चर्चित फिल्म है। पठान का पहला गाना बेशरम रंग जब रिलीज हुआ था तो भारी विवाद उपजा था। वहीं, आज फिल्म का दूसरा गाना झूमे जो पठान रिलीज हो रहा है। आइए, आपको गाने से जुड़ी हर डिटेल बताते हैं।
झूमे जो पठान गाने को लेकर सभी के बीच क्रेज है, क्योंकि फिल्म का पहला गाना खासा चर्चित रहा था। बीते दिनों रिलीज हुआ बेशरम रंग दीपिका के बोल्ड लुक के कारण चर्चित हो गया था। गाने में उनका भगवा रंग बिकिनी पहनना नागवार गुजरा था और इसे राजनीतिक रूप दे दिया गया था। यह विवाद अब भी जारी है और फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है।