बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री भाजपा माननीय सौदान सिंह के मुख्यआतिथ्य में फीता काटकर किया गया। जिसमें ग्रंथालय ई-गं्रथालय, जिलाध्यक्ष कक्ष, जिला महामंत्री कक्ष, आई.टी.सेल, कम्प्यूटर कक्ष, बैठक कक्ष व अगंतुक कक्ष का उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात भाजपा बिलासपुर व मुंगेली जिले की बैठक गुजराती समाज भवन, टिकरापारा में सम्पन्न हुआ। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।
बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री भाजपा सौदान सिंह ने उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों का परिचय लिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्रियों से बूथ कमेटी, शक्ति केन्द्र व संयोजक सहसंयोजक की जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुये सौदान सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी में लाखों कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरा जीवन लगा दिया तब आज पार्टी इस मुकाम पर पहुॅची है। छत्तीसगढ़ में अन्य प्रदेश का कोई भी व्यक्ति आता है तो यहॉ की विकास को नही भूलता। आज हमारी सरकार ने सभी वर्गो की चिंता कर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात काफी परिवर्तन आई है। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार यहॉ के पीढिय़ों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। सिंह ने कहा कि आमजनों के बीच पहुॅचकर सरकार की उपलब्धियों को अवश्य बताये, वहीं युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा को लोकसभा स्तरीय बड़ा सम्मेलन करना है जिसके लिये अभी से जूटने की बात कही। बूथ स्तर में सामान्य सदस्यों का सम्मेलन और आगामी समय में प्रदेश में भव्य मोटर साईकिल रैली निकाली जायेगी।
बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री भाजपा सौदान सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में तीन बार सरकार बनाई है। 2001 में प्रभारी बनने के पश्चात से आज तक वह हमें अपना मार्गदर्शन दे रहे है। आज पूरे देश में चारो-ओर हमारी पार्टी विजय हो रही है और आने वाले समय में कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्पना को पूरा करना है और 2018 में फिर भाजपा सरकार बनाना है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय साय, खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, तोखन साहू, जिला संगठन प्रभारी हेमचंद यादव, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, कोमलगिरी गोस्वामी, पूर्व मंत्री डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, दीपक साहू, द्वारिकेश पाण्डेय, ठा.भूपेन्द्र सिंह, चोवादास खाण्डेकर, सैफुद्दीन बबलू, राजा पाण्डेय, सुरेन्द्र गुम्बर, निश्चल गुप्ता, गिरीश शुक्ला, मोहन भोजवानी, कृष्ण कुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, कल्लू राजपूत, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, शिवमोहन बघेल, गोविंद यादव, विजयधर दीवान, शंकर कंवर, दीपक सिंह ठाकुर, अश्वनी यादव, डॉ.सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे, समीरा पैकरा, रामू साहू सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि कार्यालय उद्घाटन एवं बैठक में उपस्थित थे।
Please comment