छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के रायगढ़ आगमन पर काँग्रेस सेवादल ने किया परम्परा अनुसार स्वागत

01 सितंबर को कला गुरु राजा चक्रधर सिंह की नगरी जिसकी पहचान राजा चक्रधर सिंह ने अपने कला के माध्यम से देश-विदेश में फैलाया। जिनके ही बदौलत आज रायगढ़ को संस्कृति धानी कहा जाता है, यहाँ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ। अपने छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए कलाधानी रायगढ़ आतुर था। चाहे काँग्रेसजनों की बात हो या आम जनमानस की, सभी आगमन वाले रास्ते पर घण्टों एकटक नजऱे जमाए उनके आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। महिलाएं हाँथों में आरती की थाली सजाए, फूल मालाओं का अंबार लगा हुआ, भूपेश बघेल जिन्दाबाद, कका जिन्दा है, भूपेश है तो भरोसा है, और ना जाने कितने स्लोगन लिखे तख्तियों को हाँथों लिए बेसब्री से इंतजार करते हुए खड़े थे।
उसी प्रकार काँग्रेस की मातृ संस्था सेवादल भी अपने परम्परा अनुसार अपने छत्तीसगढ़ के मुखिया को सलामी देने के लिए शकील अहमद (मुन्ना) मुख्य सँगठक, काँग्रेस सेवादल (शहर) जिला रायगढ़ के नेतृत्व में सेवादल टीम तैयार था। जैसे ही मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ रायगढ़ शहर में प्रवेश किए, वैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नजर सेवादल के सिपाहियों पर पड़ी। उन्होंने रुककर सेवादल का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्य सँगठक शकील अहमद (मुन्ना) ने अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेवादल के परम्परा अनुसार सबसे पहले सुत की माला पहनाई। फिर नेहरू टोपी पहनाकर उनको सैल्यूट कर सलामी दी, और रायगढ़ पधारने पर उनका स्वागत किया। जिसका सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनके सलामी को सैल्यूट किया। उसके बाद सेवादल के सभी सिपाहियों ने भी बारी-बारी से अपने मुख्यमंत्री को सुत की माला पहनाई और उनके रायगढ़ आगमन पर स्वागत किए। इस आत्मीय स्वागत के लिए मुख्यमंत्री ने सेवादल की टीम को धन्यवाद दिया। इसमें सेवादल के प्रमुख रूप से शकील अहमद (मुन्ना) (मुख्य सँगठक काँग्रेस सेवादल (शहर) जिला रायगढ़), सुदेश लाला (कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर), वकील अहमद सिद्दीकी (महासचिव), संतोष कुम्हार (महासचिव), शैलेश मनहर (महासचिव एवं जिला सोशल मीडिया संचार समन्वयक), रोहित महंत (महासचिव), शेख़ हुसैन (सचिव), सुमित (सोनू) पुरोहित (सचिव), इब्राहिम अली (सहसचिव), मनोज भटोरिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button