छत्तीसगढ़राजनांदगांव

राजनांदगांव: सांसद ने दी स्वास्थ्य रथों की सौगात, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी-अभिषेक सिंह

सांसद अभिषेक सिंह द्वारा अपने लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए एक अभिनव प्रयास किया गया है, इसके पूर्व भी सांसद सिंह द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रयास किए गए है जिसका लाभ क्षेत्र के मरीजों को मिल रहा है हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए एम्बुलेंस सुविधा को अथक प्रयास कर स्वीकृति दिलाई थी ढ्ढ इसके पश्चात उन्होंने सांसद निधि एवं जिला प्रशासन राजनांदगांव के द्वारा दो स्वास्थ्य सेवा रथ राजनांदगांव की जनता के लिए उपलब्ध कराये हैं ढ्ढ जिसे आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खुटेरी में झंडी दिखाकर लोकार्पण किया और सांसद सिंह के प्रयास की सराहना की।

सांसद अभिषेक सिंह राजनांदगांव में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है ढ्ढ उन्होंने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का लगातार जायजा लेकर हॉस्पिटल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार कराया है ढ्ढ इसके अलावा उन्होंने जिले के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों के बेहतरी के लिए प्रयास भी किए है उनके इसी प्रयासों के चलते सांसद निधि एवं जिला प्रशासन के द्वारा आज राजनांदगांव को दो स्वास्थ्य रथ प्राप्त हुए ढ्ढ सांसद सिंह ने इसके लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपए दिए है ढ्ढ स्वास्थ्य रथ का मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज ग्राम खुटेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकार्पण किया ढ्ढ इन स्वास्थ्य रथों के उपलब्ध होने पर पिछड़े अंचल के मरीजों को लाभ मिलेगा और उन्हें समय पर बेहतर ईलाज मिल पाएगा ढ्ढ स्वास्थ्य सुविधाओं की स्वीकृति मिलने जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रिका डड़सेना, महामंत्री सावन वर्मा एवं हिरेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रजिन्दर पाल सिंह भाटिया, पूर्व विधायक शिवराज उसारे एवं संजीव शाह, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता आर.पी. द्विवेदी, उत्तर शहर मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल, दक्षिण शहर मंडल अध्यक्ष देवशरण सेन, राजनांदगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लीलाधर साहू, डोंगरगांव मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, घुमका मंडल अध्यक्ष महेश यादव, डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जैन, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तेजलाल वर्मा, छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष आत्माराम चंद्रवंशी, छुईखदान मंडल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, गंडई मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सल्हेवारा मंडल अध्यक्ष तीरथ चंदेल, कुमर्दा मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल साहू, मोहला मंडल अध्यक्ष रमेश हिडामे, मानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन साहू, कौड़ीकसा मंडल अध्यक्ष किशोर जुरेशिया, अम्बागढ़ चौकी मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघी, पांडादाह मंडल अध्यक्ष घम्मन साहू, लाल बहादुर नगर मंडल अध्यक्ष जयपाल सिन्हा, खैरागढ़ शहर मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र जैन, खैरागढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामकुमार जोशी सहित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं सांसद सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button