छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर पहुंची

रायपुर : राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव शनिवार को रायपुर पहुंची। अपने प्रवास के दौरान वे भिलाई में चल रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगी। उनके अलावा महिला कांग्रेस की प्रभारी इंद्राणी मिश्रा भी आज रायपुर पहुंची। स्टेशन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम सहित कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।15206708895166

सुष्मिता देव भिलाई कार्यक्रम के बाद पिथौरा के लिए रवाना होंगी। पिथौरा में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे रायपुर आएंगी।
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी इस बार महिलाओं पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसी वजह से राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुष्मिता पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आई हैं। सुष्मिता देव रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक भी लेंगी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button