छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.54 करोड़ के पार,1.17 करोड़ लोगों ने लगवाया पहला डोज

रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। 36 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 10 सितंबर तक 1 करोड़ 54 लाख 23 हजार 107 लोगों को टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 1 करोड़ 17 लाख 80 हजार 612 लोगों को पहला टीका लग चुका है। 36 लाख 42 हजार 437 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 3 लाख 10 हजार 48 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 17 हजार 918 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 54 लाख 70 हजार 646 व 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 56 लाख 82 हजार 58 नागरिकों को पहला डोज लगाया जा चुका है।

इसी तरह 2 लाख 50 हजार 680 स्वास्थ्य कर्मियों, 2 लाख 41 हजार 72 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 22 लाख 64 हजार 418 व 18 से 44 आयु वर्ग के 8 लाख 46 हजार 326 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 93 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 42 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। इसी तरह 81 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 76 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 41 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।