देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
श्रीनगर : कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को मौसम विभाग की ओर कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से 2,500 मीटर से ऊपर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी ऐडवाइजरी में बांदीपोरा, गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए सेना और पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में रहने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
कई इलाकों में ताजा बर्फबारी
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में कई स्थानों पर बुधवार शाम के बाद आंशिक रूप से बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग के बनिहाल और कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिसके कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।