छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर: घरेलू विवाद के चलते नौकर से मारपीट, मामला दर्ज
रायपुर: संयासीपारा में दो सगे भाईयों ने अपने घर के नौकर से गाली-गलौज कर मारपीट किया और कार का शीशा तोड़ दिया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरविंद सिंह पिता स्व.रामानुज सिंह 42 वर्ष संयासीपारा खमतराई का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी के दोनों लडक़े विवेक सिंह एवं अभिषेक सिंह ने घरेलू विवाद के चलते नौकर श्रवण यादव के कमरे में जबरन प्रवेश कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए और घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452,294,506बी,323,427,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।