छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर: अजय शर्मा छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के उपाध्यक्ष बने
रायपुर: हाल ही में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें अजय शर्मा को प्रांताध्यक्ष विनय तिवारी द्वारा अपनी मुख्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्ञातव्य है कि अजय शर्मा स्व. मणीशंकर शर्मा कृषि वैज्ञानिक भारत सरकार के सुपुत्र और इसरो वैज्ञानिक श्रीहरि कोटा में पदस्थ डा. संजय शर्मा के लघु भ्राता है। अजय शर्मा के उपाध्यक्ष बनने पर लोक सेवा संस्थान की संपादक सुमेधा शर्मा, अरविंद मिश्रा, आलोक शुक्ला एवं नीलिमा तिवारी ने बधाई देते हुये उन्हें ब्राम्हण समाज के विकास के लिए अच्छा कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी है।
शर्मा जी