मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

ठंड से ठिठुरा मध्यप्रदेश: पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, प्रदेश के ज्यादातर जिले शीतलहर की चपेट में

प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं।  उत्तर भारत के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और वहां से मैदानी इलाकों की ओर आ रही बर्फीली हवाओं से MP ठिठुरने लगा है। यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ठंड से बचने के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।  भोपाल में भी सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री पर पहुंच गया है ।

हालांकि धूप खिलने की वजह से भोपाल में शनिवार को दिन का टेम्प्रेचर दो डिग्री बढ़कर 23.4 डिग्री से रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले शुक्रवार को दतिया में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक चला गया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button