राशिफल 01 जनवरी 2021 :कर्क राशि वालों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, तुला वालों का भाग्यवश कुछ लाभ सम्भव है

ग्रहों की स्थिति-राहु मकर राशि में हैं। चंद्रमा मेष राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। शुक्र और केतु सिंह राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क में हैं।वृषभ राशि में गुरु और शनि का गोचर चल रहा है।
राशिफल-
मेष-घरेलू सुख थोड़ा बाधित रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ-निर्णय लेने की क्षमता में भावुकता को हावी न होने दें। स्वास्थ्य मध्यम से अच्छे की तरफ है। व्यापार अच्छा है। प्रेम में भावुक बने रहेंगे। ध्यान रखें। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। अपनी बुद्धि और कौशल से निरंतर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। व्यवसायिक लाभ, राजनीतिक लाभ हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।
कन्या-परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। हरी वस्तु का दान करें।
तुला-भाग्यवश कुछ लाभ सम्भव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक-आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यवसायिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।
धनु-थोड़ा मन चिंतित और परेशान रहेगा। उर्जा की कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम,व्यापार अद्भुत चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर-आर्थिक योजनाएं सुधर रही हैं। नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करते रहें।
कुंभ-वाणी नियंत्रित रखें। पूंजी निवेश न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति सही है। व्यापारिक दृष्टिकोण भी आपका सही चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मीन-घोर पराक्रमी बने हुए हैं। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। सभी लोगों का साथ मिल रहा है आपको। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अद्भुत दिखाई पड़ रहा है। सूर्य देव को जल देते रहें।