Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

‘भूत पुलिस’फिल्म की फाइनल शूट के लिए सैफ अली खान और अर्जुन कपूर पूरी टीम के साथ जैसलमेर पहुंचे

एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ के फाइनल शूट के लिए जैसलमेर पहुंच गए हैं। ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग लगभग 75% पूरी हो गई है। लॉकडाउन के बाद कोरोनावायरस महामारी के बीच फिल्म की शूटिंग धर्मशाला और डलहौजी में की गई थी।

अब फिल्म का बचा हुआ 25% शूट जैसलमेर में होगा । अर्जुन ने गुरुवार को फ्लाइट से ‘भूत पुलिस’ की पूरी टीम के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में अर्जुन-सैफ को ‘भूत पुलिस’ की कास्ट और क्रू के साथ देखा जा सकता है।