Kartik Aryan

Dhamaaka को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, 135 करोड़ रुपए में खरीदे राइट्स

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. कार्तिक अपनी अगली फिल्म धमाका को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि कोरोना ने सबकुछ बदल दिया है और फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती नहीं दिख रही है. राम माधवानी की फिल्म धमाका को अब नेटफ्लिक्स के द्वारा खरीदने की खबरें मार्केट में हैं. फिल्म की कहानी साउथ कोरियन फिल्म द टेरर लाइव पर आधारित है. हा जंग-वू का किरदार कार्तिक आर्यन निभा रहे हैं. फिल्म में कार्तिक का किरदार खोजी पत्रकार का है जो आतंकवादियों को पकड़ने में मदद करता है. धमाका नेटफ्लिक्स एक्सक्लूसिव है जो मई या जून 2021 में रिलीज होगी. स्पॉटबॉय के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स 135 करोड़ रुपए में खरीदे हैं जो कार्तिक आर्यन के लिए गेम-चेंजिंग अफेयर साबित होगा.

ये खबर भी पढ़ें – Shraddha Kapoor को मिल गया है पार्टनर

https://www.youtube.com/watch?v=hjrhWAza9ZA

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply