Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नीम करोली बाबा के आश्रम में आशीर्वाद लेने के बाद विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक

Virat Kohli's domestic swashbuckling form continues, ready for the third Vijay Hazare Trophy match. The King is in full form ahead of the ODI series.

विराट कोहली के 113 रन के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 374 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए।

टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक बनाया। घर में चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक आया है। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 80 और शुभमन गिल ने 70 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया।

कसुन रजिथा ने तीन विकेट लिए। धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका,​​​ ​​दिलशान मदुशंका और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट मिला।