Happy Birthday Deepika: शादी के बाद दीपिका पादुकोण का पहला जन्मदिन,दीपिका को हुआ था रणवीर से प्यार, जानिए पूरी कहानी

शादी के बाद दीपिका पादुकोण का यह पहला जन्मदिन

भले ही दोनों का प्रेम बहुत पहले जाहिर हो गया हो लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को करीब 6 साल तक दुनिया से छुपाए रखा. दोनों ने अपनी शादी के कार्ड के जरिए ही दुनिया को अपने रिश्ते की जानकारी दी.

शादी के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में दीपिका से जब पूछा गया कि क्या रणवीर की मां ने उन्हें यह बताने की कोशिश की कि रणवीर किस मिजाज़ का लड़का है? तो दीपिका कहती हैं कि, ‘बिल्कुल नहीं. वह अपने माता-पिता और बहन से ज्यादा मुझसे डरते हैं. अगर रणवीर से कोई काम करवाना है तो उसके घरवाले चाहेंगे कि इसके लिए मैं रणवीर को मनाऊं.’
Image result for happy birthday deepika with ranveer
पहली बार रणवीर से कहां मुलाकात हुई थी? इस पर दीपिका बताती हैं कि वे दोनों पहली बार सिंगापुर में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मिले थे. उन्होंने कहा, ‘इसके बाद एक दिन मैं यशराज स्टूडियो में एक शूटिंग कर रही थी तो रणवीर वहां पहुंचे और मेरे साथ फ्लर्ट करने लगे. हालांकि उस समय वे किसी और को डेट कर रहे थे इसके बावजूद वह मेरे साथ फ्लर्ट किए जा रहे थे.’

‘मैंने कहा कि तुम मेरे साथ फ्लर्ट कर रहे हो तो रणवीर ने कहा कि बिल्कुल नहीं. मैंने ज़ोर देकर कहा कि You are flirting with me. उसके बाद हम संजय लीला भंसाली के घर पर ‘रामलीला’ फिल्म के दौरान मिले. हमें भंसाली जी ने लंच के लिए बुलाया था. हम खा रहे थे और मेरे दांत में खाने का एक टुकड़ा फंस गया था. रणवीर ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि तुम्हारे दांत में केकड़ा फंसा हुआ है. तो मैंने कहा, ‘तो निकाल दो इसे.’ ये ऐसा वक्त था जब मुझे रणवीर बहुत स्पेशल लगे.’

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply