छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सुकमा में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ

रायपुर। सुकमा के शबरी ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट की शुरुआत की गई। इस मौके पर उन्होंने जिले की विकास यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि सुकमा अब तेजी से प्रगति कर रहा है और नक्सलमुक्त बस्तर का सपना जल्द ही हकीकत में बदलेगा। उन्होंने इस दिशा में प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आकांक्षी जिला योजना का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सभी को उनका लाभ मिले। उन्होंने सुकमा में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को प्रशासनिक समर्पण और राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। आज सुकमा भयमुक्त होकर विकास की नई कहानियाँ लिख रहा है।

जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

संपूर्णता अभियान के अंतर्गत जिले ने प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया, जिसके लिए राज्य स्तर पर सराहना मिली है। इस सफलता में एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कर्मचारी, शिक्षक, कृषि सहायक जैसे जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों का अहम योगदान रहा। इन्हें समारोह में सम्मानित किया गया। मंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनके बिना यह मुमकिन नहीं होता।

स्थानीय हुनर को मंच देता “आकांक्षा हाट”

“वोकल फॉर लोकल” की भावना को साकार करता आकांक्षा हाट भी इस आयोजन का हिस्सा रहा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय कारीगरों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय करने का एक बेहतर मंच बना है। हाट में पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक कृषि उत्पाद और स्थानीय कलाकृतियाँ प्रमुख आकर्षण रहीं।

इसके साथ ही पारंपरिक कला-शिल्प की जीवंत प्रस्तुतियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कौशल विकास कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं, जो न केवल स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करेंगी, बल्कि सांस्कृतिक पहचान को भी सहेजने का कार्य करेंगी।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button