Bridges will be built over four drains in Jashpur, with the approval of Rs 13.69 crore, a new path of development will open.

जशपुर में चार नालों पर बनेंगे पुल, 13.69 करोड़ की स्वीकृति से खुलेगा विकास का नया मार्ग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए चार प्रमुख नालों पर पुल निर्माण की स्वीकृति दी है। इस परियोजना पर 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और बारिश के मौसम में भी संपर्क मार्ग बाधित नहीं होंगे।

स्वीकृत परियोजनाओं में —

दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग पर 3.60 करोड़ रुपये,

चटकपुर से बकुना मार्ग पर 2.71 करोड़ रुपये,

मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पर पुल निर्माण हेतु 2.69 करोड़ रुपये,

फरसाबहार के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला पर पुल निर्माण के लिए 4.67 करोड़ रुपये शामिल हैं।

इन पुलों से ग्रामीणों की आवाजाही, व्यापार, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस कदम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। यह योजना जशपुर जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन साबित होगी।

Leave a Reply