बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना शादी का VIDEO और इन्विटेशन बॉक्स VIRAL!

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दुनिया में आज सबसे चौंकाने वाली खबर है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की कथित शादी तैयारियों के बारे में। आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो जिसमें कई शानदार गिफ्ट्स और वेडिंग कार्ड रखे दिख रहे हैं, जिससे फैंस का उत्साह और अफवाहें और तेज़ हो गई हैं। इस इन्विटेशन बॉक्स को देखकर लगता है कि दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को होने वाली है और 4 मार्च 2026 को ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा।

हालांकि इस बारे में विजय और रश्मिका की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर तेजी से फैल रही है। बॉक्स में नेशनल क्रश नामक परफ्यूम और अन्य निजी गिफ्ट्स भी देखे गए हैं, जिससे यह चर्चा पहले से अधिक तीव्र हो गई है। इस खबर के बाद फैंस और सेलेब्स दोनों तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं — कुछ इसे सच मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ अफवाह बता रहे हैं। इसलिए इस वायरल वायरल इन्विटेशन वीडियो और शादी की खबरों ने इंडस्ट्री में बड़ी चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button