A bloody and gruesome end to a mobile chat romance in Uttar Pradesh: Obsessed lover kills his married girlfriend and chops her body into pieces!

उत्तर प्रदेश में मोबाइल चैट का खूनी और वीभत्स अंत: सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, लाश के किए टुकड़े!

उत्तर प्रदेश के क्राइम ग्राफ में एक और सिरफिरे और सनकी आशिक का ऐसा खौफनाक चेहरा दर्ज हुआ है जिसे देखकर समाज कांप उठा है। यहाँ एक सनकी युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वह लगातार किसी और से मोबाइल पर चैट कर रही थी। आरोपी ने कई बार उसे दूसरों से बात करने से मना किया था, लेकिन जब महिला नहीं मानी, तो उस पर शक का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने खूनी खेल खेलने की ठान ली।

एक दिन मौका पाकर इस दरिंदे ने प्रेमिका का गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया। वारदात यहीं नहीं रुकी; पकड़े जाने और कानून के शिकंजे से बचने के लिए उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए लाश को धारदार हथियार से कई टुकड़ों में काट डाला और उन्हें अलग-अलग सुनसान जगहों पर फेंकने की योजना बनाई। बदबू फैलने और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के चलते पुलिस को फौरन सूचना मिल गई। पुलिस ने घेराबंदी करके इस कसाई नुमा आशिक को धर दबोचा है और मृतका के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18504

Leave a Reply