क्या बिकने वाला है ISRO? निजीकरण की उड़ी खौफनाक अफवाह, स्पेस एजेंसी को देनी पड़ी सफाई- हम बिकेंगे नहीं!

अंतरिक्ष में तिरंगा फहराने वाला हमारा अपना ISRO क्या अब चंद प्राइवेट कंपनियों के हाथों की कठपुतली बनने वाला है? आज सुबह से उड़ी इस खौफनाक अफवाह ने पूरे देश की सांसें अटका दी हैं।
जैसे ही यह खबर फैली कि स्पेस सेक्टर में बढ़ते निजीकरण के बीच ISRO का महत्व कम किया जा रहा है और इसे प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी है, कर्मचारियों से लेकर आम जनता तक में हड़कंप मच गया। हालत यह हो गई कि 9 कर्मचारी संघों ने घबराकर लिखित जवाब मांग लिया। बवाल इतना बढ़ गया कि आज खुद ISRO को सामने आकर सफाई देनी पड़ी कि यह दावा पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा है। ISRO ने साफ किया है कि न तो इसका निजीकरण होगा और न ही इसका कद घटाया जाएगा।
ऐसी खतरनाक अफवाहें आखिर फैला कौन रहा है? जो संस्था भारत का गुरूर है, उसके खिलाफ रची जा रही यह साजिश किसी विदेशी ताकत का खेल है या कोई अंदरुनी राजनीति? सच जो भी हो, देश अपने इस गौरव को कभी बिकने नहीं देगा!
ये खबर भी पढ़ें—:



