देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

मार्क जुकरबर्ग फिर से कटघरे में! मेटा पर कैम्ब्रिज एनालिटिका का डेटा लीक मामला, चला मुकदमा

फेसबुक (Meta) का घिनौना चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। न्यू मैक्सिको राज्य ने मेटा और उसके मालिक मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ कैम्ब्रिज एनालिटिका प्राइवेसी स्कैम को लेकर अदालत में ट्रायल शुरू कर दिया है। अदालत में साफ पोल खुली है कि फेसबुक ने लगभग 8.7 करोड़ यूजर्स का प्राइवेट डेटा चोरी-छिपे बिकने दिया और जनता को इसकी भनक तक नहीं लगने दी।

अदालत में यह आरोप भी लगा है कि फेसबुक ने 2,000 से ज्यादा संदिग्ध ऐप्स को खुद चिन्हित किया था, लेकिन कंपनी ने जनता से यह सच छिपाया ताकि उनके शेयर के दाम न गिरें। डेटा की इस काली खरीद-फरोख्त का इस्तेमाल लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रियाओं को प्रभावित करने और वोटर्स को गुमराह करने में किया गया।

टेक दिग्गज कंपनियां जनता के भरोसे का सौदा कर अरबों का मुनाफा कूट रही हैं। जब तक जुकरबर्ग जैसे दिग्गजों को निजी डेटा की इस डकैती के लिए जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, तब तक आम यूजर की प्राइवेसी सिर्फ एक भद्दा मजाक बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button