खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports
हॉकी इंडिया में यौन उत्पीड़न का भूचाल: IOA ने गठित की जांच समिति, अधिकारियों की उल्टी गिनती शुरू!

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और धमकी के गंभीर आरोपों के बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने स्वतंत्र जांच समिति का गठन कर दिया है।
असुंता लकड़ा ने खेल मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि एक पूर्व कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें हॉकी इंडिया के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा धमकाया जा रहा है। उल्टे उनके खिलाफ ही फर्जी जांच बिठाकर उनका मुंह बंद करने की कोशिश की गई। अब IOA की इस कार्रवाई से हॉकी इंडिया के उन दिग्गजों की नींद उड़ गई है जो सत्ता की आड़ में मामला दबाने में लगे थे।
देश का नाम रोशन करने वाली महिला कप्तानों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़े, यह इस देश के खेल तंत्र की सड़न को उजागर करता है। दोषियों को बिना किसी नरमी के जेल भेजना होगा।




