एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों की दहाड़ और मेडल की बौछार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का पराक्रम और जलवा दुनिया देख रही है। शूटिंग, भारोत्तोलन और हॉकी में भारतीय तिरंगे का परचम लहरा रहा है। दक्षिण कोरिया को हॉकी मुकाबले में 8-2 से रौंदकर भारत ने साफ कर दिया है कि इस बार स्वर्ण पदक पर कब्जा केवल और केवल भारत का ही होगा।
मीराबाई चानू के ऐतिहासिक रजत पदक से लेकर भारत की शूटिंग और नौकायन (Rowing) टीमों का दबदबा यह साबित करता है कि भारतीय खेल जगत में अब नया युग आ चुका है। दशकों का इंतजार खत्म करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने साबित किया है कि खेल के मैदान पर भारत को चुनौती देना किसी के लिए भी आसान नहीं है। विरोधी मुल्कों की हर रणनीति के सामने भारतीय युवा खिलाड़ियों का हौसला कई गुना भारी पड़ रहा है।
भारत की यह शानदार सफलता देश की मजबूत खेल नीतियों और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रत्यक्ष परिणाम है। नए भारत का यह उभरता हुआ खेल सामर्थ्य वैश्विक मंच पर भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें—:



