बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

300 करोड़ी क्लब के मुहाने पर खड़ी फिल्म, छोटे बजट के सामने बॉलीवुड के दिग्गजों ने टेके घुटने!

बॉलीवुड में जहाँ करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाकर बनाई गईं बड़ी-बड़ी स्टार-स्टडेड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही हैं, वहीं आस्था और सनातन संस्कृति पर आधारित एक छोटी सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के तमाम धुरंधरों को धूल चटा दी है। रिलीज के 49वें दिन भी दर्शकों का हुजूम थिएटर्स की तरफ उमड़ रहा है।

नीम करोली बाबा के जीवन और महिमा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के बिल्कुल करीब पहुँच गई है। निर्माता-निर्देशक ने खुलासा किया कि शुरुआत में कोई भी इस ‘छोटे बजट’ की फिल्म में पैसा लगाने को तैयार नहीं था और सबने इसे फ्लॉप मान लिया था। लेकिन भारतीय दर्शकों ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों का समर्थन करते हुए इस फिल्म को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में ब्लॉकबस्टर बना दिया।

यह सफलता उन समीक्षकों के मुंह पर करारा तमाचा है जो भारतीय सिनेमा में कंटेंट से ज्यादा सिर्फ स्टार-पावर और भारी बजट पर भरोसा करते थे। भारत की इस सांस्कृतिक विजय ने यह साफ कर दिया है कि दर्शक अब केवल और केवल सच्चे कंटेंट को ही सिर आंखों पर बिठाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button