विदेशी पाबंदियों को भारत का करारा जवाब: अमेरिका ने माना भारतीय फार्मा का लोहा, दिया जीरो-टैरिफ की छूट!

ग्लोबल इकोनॉमी में भारत की बढ़ती धमक से अब अमेरिका भी घुटने टेकने पर मजबूर है। वैश्विक दबावों और टैरिफ की धमकियों के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने आखिरकार भारत के शक्तिशाली फार्मास्यूटिकल सेक्टर के आगे अपने नियम बदल डाले हैं।
अमेरिका ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत समेत अपनी चुनिंदा सहयोगी अर्थव्यवस्थाओं को विशेष जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा सामग्री पर zero-tariff waiver देने की आधिकारिक घोषणा की है। भारत की विश्वस्तरीय जेनेरिक दवाओं, रेयर-डिसीज ट्रीटमेंट और अत्याधुनिक सेल-जीन थेरेपी की वैश्विक आपूर्ति को बिना किसी टैक्स बाधा के अमेरिकी बाजारों में उतरने का रास्ता साफ हो गया है। पश्चिमी देश अपनी नीतियों को चाहे जितना मरोड़ लें, लेकिन ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में भारत का दबदबा आज एक निर्विवाद सत्य बन चुका है। भारत की इस आर्थिक और व्यापारिक मजबूती ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आत्मनिर्भर भारत का रुख पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को दिशा दे रहा है।
दुनिया के बाजार भारत के बिना नहीं चल सकते; भारत अब अपनी शर्तों पर वैश्विक व्यापार का रुख तय कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें—:


