इतिहास के सबसे बड़े नायकों का अपमान करने पर उतारू बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्रिटेन की राजनीति में आग लगा दी है। बैंक ने फैसला किया है कि वह ब्रिटेन की मुद्रा से पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अन्य ऐतिहासिक महापुरुषों के चित्र हटाकर वहां जानवरों (हेजहॉग और पफिन) की तस्वीरें छापेगा।
बैंक ऑफ इंग्लैंड के इस फैसले पर दक्षिणपंथी नेताओं और देशभक्त नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसे सीधे तौर पर ‘वोक कल्चर’ (Woke Culture) का अति-विवादास्पद और वामपंथी एजेंडा करार दिया जा रहा है। आलोचकों ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश के गौरवशाली इतिहास को दरकिनार कर बेतुकी ‘इको-पॉलिटिक्स’ को नोटों पर थोपा जा रहा है।
अपनी ही ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्रीय प्रतीकों को लात मारने वाले इस फैसले ने ब्रिटेन को दो फाड़ कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब ब्रिटेन अपने महान नेताओं की जगह जंगली जीवों की नुमाइंदगी के दम पर दुनिया में पहचान बनाएगा?
ये खबर भी पढ़ें —:

