कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया की सिरमौर कंपनी ओपनएआई एक बार फिर गहरे विवादों के घेरे में आ गई है। कंपनी पर गंभीर आरोप लगे थे कि उसने उन शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है जिन्होंने कंपनी के एआई मॉडल्स में छिपे गंभीर सुरक्षा खतरों और जोखिमों को लेकर आवाज उठाई थी। तकनीक की दुनिया में इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है कि क्या आधुनिक तकनीक इंसानी नियंत्रण से बाहर जा रही है।
इन तमाम संगीन आरोपों का खंडन करते हुए ओपनएआई ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें सुरक्षा चेतावनियों के चलते कर्मचारियों को निकाले जाने की बात को पूरी तरह खारिज किया गया है। कंपनी का दावा है कि आंतरिक जांच के दौरान इन कर्मचारियों द्वारा “विश्वास के भारी उल्लंघन” (Significant breach of trust) जैसे गंभीर मामले पाए गए थे, जिसके चलते यह अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, टेक जानकारों और एआई एथिसिस्ट्स का मानना है कि कंपनियां अपनी कमियों को छिपाने के लिए अक्सर इस तरह के बहाने बनाती हैं।
इस विवाद ने एआई इंडस्ट्री के नैतिक पहलुओं और गोपनीयता पर एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है। एआई की बेलगाम दौड़ में इंसानी सुरक्षा दांव पर लगी है या नहीं, इस पर बहस छिड़ गई है। यदि तकनीकी कंपनियां इसी तरह सुरक्षा चेतावनियों को दबाती रहीं, तो आने वाले समय में यह तकनीक मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा अभिशाप साबित हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें —:

