मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर स्थित सिविल लाइन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी साझा की।
पत्रकार-वार्ता में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। सरकार के तीनों प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के निर्णयों और सरकार के आगामी कदमों को लेकर जानकारी दी गई।

