इस लड़के ने खोल दी भरी मैट्रो में, युवती के सामने पैंट की जिप

नई दिल्ली, (Fourth Eye News) दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर शर्मिंदगी भरी वारदात सामने आई है, यह वारदात बुधवार शाम की है जब यलो लाइन मेट्रो में एक युवती सफर कर रही थी. तभी उसके सामने खड़े युवक ने अपने पैंट की जिप खोल दी. और अश्लील हरकतें करने लग गया.

लड़की ने क्या कहा ?

लड़की के मुताबिक वह जॉब से घर लौट रही थी और मेट्रो के सातवें कोच के आखिर में लगी टू सीटर वाली सीट पर बैठी थी, इसी दौरान उसके सामने गेट के पास एक लड़का खड़ा था, जो गंदी नीयत से लगातार उसकी तरफ देख रहा था। जब उसकी नजर लड़के पर गई तो वो पीछे मुड़ा और उसने अपने पेंट की जिप खोल दी, इसके बाद वो लड़की को सेक्शुअली हैरेस करने लगा। पीड़ित लड़की ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने सामने की तरफ अपना बैग लटका लिया था, ताकि कोई और उसकी इस घिनौनी हरकत को न देख सके, लड़की के मुताबिक, वह लड़का करीब एक मिनट तक वही हरकत करता रहा। लड़की मेट्रो के फ्लोर की तरफ देखने लगी। कुछ देर बाद लड़का मेट्रो के दरवाजे की तरफ मुड़कर खड़ा हो गया और फिर चुपचाप दूसरे कोच में चला गया।

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply