दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर-आलिया ?

मुंबई:(Fourth Eye News) कभी दीपिका पादुकोण से रिलेशनशिप में रहे रणबीर सिंह अब आलिया भट पर फिदा हैं.  दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक कहे जाते हैं । और उनके फैंस भी दोनों की इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं.

आलिया और रणबीर कपूर के फैन्स बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय पहले से दोनों की शादी की खबरें मीडिया गलियारों में छाई हुई हैं। अब एक करीबी शख्स ने इशारा किया है कि यह कपल इस साल दिंसबर में शादी करेगा।

फैमिली के करीबी के अनुसार, पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की जा रही थी, लेकिन अब दोनों की फैमिली ने डिसाइड किया कि शादी मुंबई में दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में की जाएगी। बता दें कि अब ऋषि कपूर की हेल्थ भी पहले से अच्छी है तो फैमिली जल्द शादी करना चाहती है। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी का फंक्शन 21 दिसंबर से 4 चार दिन तक चलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन के बीच रणबीर और आलिया एक साथ रह रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों को एक साथ देखा गया था। इससे पहले आलिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। फोटो के साथ आलिया ने बताया था कि इस वक्त वह क्वारंटाइन में हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन फोटो क्लिक करने के लिए रणबीर कपूर को क्रेडिट दिया था।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply