लखनऊ : दोहरे मापदंड से नहीं मिलेगा बीजेपी को लाभ

लखनऊ : संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी सरकार पर हमला बोला. मायावती ने कहा कि बीजेपी को दोहरे मापदंड से कोई लाभ नहीं मिलेगा. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि बाबा साहब के नाम योजनाएं शुरू करने और उनसे जुड़े स्मारकों के उद्घाटन से दलितों का विकास नहीं होने वाला है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दलितों को अहमियत नहीं देती है. बीजेपी सरकार के कार्यकाल में दलितों पर उत्पीडऩ बढ़ा है.

मायावती ने एससी/एसटी एक्ट पर बोलते हुए कहा कि अब इसका असर कम हो गया है. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि आज देशभर में दलितों का उत्पीनडऩ रहा है. दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है. बीजेपी को बाबा साहब के अनुयायियों के उत्थान की दिशा में ईमानदारी से काम करना चाहिए, तभी वह दलितों के दिल में कुछ जगह बना सकती है.

उन्होंने कहा- मैं मोदी जी से कहना चाहती हूं कि अगर आपकी नीयत साफ है तो आपको कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बजाय एससी-एसटी ऐक्ट को प्रभावी बनाने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाकर अध्यानदेश जारी करना चाहिए. वहीं उन्नाव गैंगरेप पर बोलते हुए बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी की सरकार महिलाओं की हिफाजत नहीं कर रही है.

Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply