छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के तहत रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय और बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ और रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला भी स्वागत समारोह में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button