छत्तीसगढ़

साहित्य अकादमी पुरस्कार व अन्य बहुत से पुरुस्कारों से सम्मानित कवि व साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्मदिन आज

रायपुर। कवि व साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्म गाँव जौलखेड़ा, जिला बैतूल, मध्य प्रदेश में 7 नवंबर, 1936 को हुआ था। चंद्रकांत देवताले का रचना समय आज़ाद भारत का रचना समय है। उन्होंने हिंदी कविता के पिछले छह दशकों को अपनी रचनाधर्मिता से आलोकित किया। उन्होंने दर्जनभर कविता-संग्रह और आलोचना की एक किताब लिखी। मराठी भाषा से अनुराग उन्हें मराठी भक्ति कविता और दिलीप चित्रे की कविताओं की ओर ले गया। चंद्रकांत देवताले को ढेर सारे पुरस्कार मिले, जिसमें अंतिम महत्त्वपूर्ण पुरस्कार 2012 का साहित्य अकादमी पुरस्कार था। यह उनके कविता संग्रह ‘पत्थर फेंक रहा हूं’ के लिए दिया गया था।

ये खबर भी पढे- भरतपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत, इलाके में फैली दहशत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button