बड़ी खबरें
लद्दाख में हिमस्खलन, अब तक तीन शव बरामद

लद्दाख।
लद्दाख में हिमस्खलन हुआ है और इस हिमस्खलन में 10 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार लद्दाख के खारदुंगला यह हिमस्खलन हुआ है जिसकी चपेट में कईं वाहन और लोग आ गए।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी है और अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
राहत और बचाव कार्य जारी है लेकिन माइनस 15 डिग्री तापमान होने की वजह से इसमें दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों ने हिमस्खलन के बाद एक जीप को बर्फ की चपेट में आते देखा है।