छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंबलरामपुर

बलरामपुर : यात्रियों से भरी बस उडो नदी में गिरी, आधा दर्जन यात्री बुरी तरह घायल

बलरामपुर :  विजय नगर थाना क्षेत्र में आज सवारियों से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर उड़ो नदी में जा गिरी, हादसे में आधा दर्जन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए, इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर से विजयनगर की ओर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। उसके बाद यह बस हवा में झूलने लगी, घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। घटना के बाद आप-पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल सवारियों को बाहर निकालने में अपना योगदान दिया और काफी मुश्किलों के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=bJCOFvTvMMk&t=12s

हादसे की सूचना तत्काल विजय नगर पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने भी घटना की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया। बस पुल के नीचे गिरते ही एक हिस्सा पुल में औऱ दूसरा हिस्सा जमीन में टीका हुआ था, एक तरह से बस पुल पर लटक रहा था। इधर ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकालने के बाद तत्काल रामानुजगंज अस्पताल रवाना कर दिया गया।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=PZ2x_jpH0ks

बताया जाता है कि बस में सवार 6 दर्जन यात्रियों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। इनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को डॉक्टर अपनी निगरानी में रखे हुए हैं। घायलों में से एक यात्री जिसकी स्थिति गंभीर थी, उसे एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल यात्रियों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button