छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बेस्ट एसपी संतोष सिंह का श्रेष्ठ ‘निजात’ अभियान,केंद्रीय गृह मंत्रालय की एजेंसी बीपीआरएंडडी ने देशभर के स्मार्ट पुलिसिंग की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों में किया शामिल

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की स्मार्ट पुलिसिंग के लिए अलग पहचान है। उनकी कार्यशैली न केवल जिले में बल्कि प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। एसपी संतोष सिंह की कई मुहिम रंग लाई है। अब उनके निजात अभियान को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सराहा है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं अन्य पुलिस संगठनों की ओर से नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों पर एक किताब “स्मार्ट पुलिसिंग की उत्तम कार्यप्रणालियां (Best Practices on Smart Policing)” प्रकाशित किया है।
इसमें देशभर के पुलिस संगठनों के उल्लेखनीय कार्यों के कुल तीस उत्तम कार्य शामिल किए गए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के कोरिया पुलिस के निजात अभियान पर विस्तृत आलेख (पेज 81- 90) प्रकाशित हुआ है। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाहियां तेज कर दी है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह ने ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरुकता अभियान, “निजात” की शुरुआत की थी। इस लड़ाई में कारगर अभियान साबित हुआ। इसने अवैध नशे के सौदागरों में दहशत पैदा की है, साथ ही व्यापक जनजागरुकता व नशे के आदी युवाओं की काउंसलिंग आदि में मदद कर बड़ी संख्या में लोगों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर करने में सफल हुआ है।
ज्ञात हो कि वर्तमान में राजनादगांव जिले के एसपी के पद पर आईपीएस संतोसग सिंह पदस्थ हैं। राजनांदगांव पुलिस की ओर से भी यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भी राज्य के अन्य जिलों को कोरिया/राजनांदगांव पुलिस के निजात अभियान के अनुरूप कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
इस प्रकाशित किताब में इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से नक्सलवाद के इतिहास व विविध पहलुओं, और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम डायल 112 की जानकारी संबंधित लेख भी शामिल है। इस किताब का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में ’48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस’ में किया। अभी बीपीआरएंडडी (BPRD) ने अपनी वेबसाइट पर इसे अपलोड किया है।
यह वेबसाइट लिंक-
https://bprd.nic.in/WhatsNews.aspx पर ‘Best Practices on Smart Policing’ नाम से उपलब्ध है।

IMG 20220505 WA0384
t
Screenshot 20220505 210923 01
Screenshot 20220505 210928 01
Screenshot 20220505 210928 01 1
Screenshot 20220505 210934 01

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button