betting, business,

सट्टा का कारोबार

वैसे तो भारत के कई राज्यों में बैन है, लेकिन चुनावी साल में उम्मीदवारों पर सट्टा न लगे ये कैसे हो सकता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशियों पर सटोरिये मोटी रकम लगा रहे हैं। अभी उम्मीदवारों की जीत और हार पर सट्टा लग रहा है। बता दें कि इससे पहले कौनसी पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी इस पर भी दांव लग चुका है। तो चलिए जानते हैं कि सटोरिए किसकी जीत पर मोटी रकम लगा रहे हैं और किस पर ज्यादा बड़ा दांव खेला जा रहा है। सबसे चर्चा में रहे धमतरी विधानसभा सीट के प्रत्याशी घोषणा के लिए धमतरी शहर व गांवों में लाखों का सट्टा लगा। अब 17 नवंबर को प्रदेश समेत जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टी व निर्दलियों के भविष्य ईवीएम मशीन में कैद है। इस बीच जिले के सिहावा, धमतरी और कुरूद विधानसभा सीट के भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के हार जीत के लिए अभी से सट्टा बाजार गर्म होने लगा है। सटोरिये सक्रिय हो चुके हैं। जीतने व हारने वाले दोनों प्रत्याशियों पर भाव लगना शुरू हो गया है। 50 हजार रुपए से लाखों का दांव अभी से लग रहा है। कुछ सटोरियों की मानें, तो धमतरी और कुरूद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा सट्टा लग रहा है। जीतने वाले प्रत्याशियों के लिए तीन गुना भाव है, जबकि हारने वाले प्रत्याशियों पर कम है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18504

Leave a Reply