
रायपुर। धर्मांतरण के खिलाफ मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निकले। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर के जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास घेरने कूच किया। बड़ी संख्या में सभी ने गिरफ्तारी दी।

इसी तरह भाजपा सिविल लाइन मंडल से 255 लोगों ने गिरफ्तारी दी। भाजपा सिविल लाइन मंडल प्रभारी सुभाष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ,मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, सचिन मेघानी,मनोहर चतवानी,राहुल जैन,स्वप्निल मिश्रा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
