देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
बातचीत से पहले बमबारी: रूस का रातभर हमला, यूक्रेन का पावर ग्रिड निशाने पर

शांति वार्ता की तैयारी के बीच रूस ने यूक्रेन पर रातभर जबरदस्त हमला कर दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे ऊर्जा ठिकानों को निशाना न बनाने के वादे का खुला उल्लंघन बताया। उनके मुताबिक, इस हमले में सैकड़ों ड्रोन और रिकॉर्ड 32 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ, जिससे कम से कम 10 लोग घायल हुए।
जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस ने खास तौर पर पावर ग्रिड को निशाना बनाकर सर्दियों की भीषण ठंड का फायदा उठाने और आम नागरिकों में दहशत फैलाने की कोशिश की।
इधर, नाटो महासचिव मार्क रूट ने कीव पहुंचकर यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि वार्ता की पूर्व संध्या पर ऐसे हमले रूस के इरादों पर सवाल खड़े करते हैं और शांति प्रयासों के लिए यह “बेहद बुरा संकेत” है।




