Maruti Suzuki की गाड़ियों पर बंपर छूट! अब कार खरीदना और आसान

Maruti Suzuki ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है! 22 सितंबर से लागू नए GST कट के बाद कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में जबरदस्त कमी कर दी है। जी हां, अब Maruti की छोटी से बड़ी कार तक लाखों रुपये सस्ती हो गई है।
नई टैक्स दरों के मुताबिक,
छोटी कारों पर GST अब सिर्फ 18% लगेगा (पहले 28% + सेस)
बड़ी गाड़ियों और SUV पर कर में 40% तक की गिरावट आई है
कंपनी ने इसका पूरा लाभ ग्राहकों को पास ऑन करने का ऐलान किया है। यानी अब S-Presso से लेकर Invicto तक की कारें पहले से कहीं ज्यादा सस्ती मिलेंगी।
🔻 कितनी कम हुई कीमतें?
सबसे बड़ी गिरावट जिन गाड़ियों में आई है, वो हैं:
S-Presso – ₹1.29 लाख तक सस्ती
Alto K10 – ₹1.07 लाख तक सस्ती
Fronx – ₹1.12 लाख तक सस्ती
Brezza – ₹1.12 लाख तक सस्ती
Grand Vitara – ₹1.07 लाख तक सस्ती
📉 XL6 की कीमत में सबसे कम गिरावट – ₹46,400
🚙 नई कीमतों पर एक नजर
मॉडल नई कीमत (₹) बचत (₹ तक)
S-Presso ₹3,49,900 ₹1,29,600
Alto K10 ₹3,69,900 ₹1,07,600
Celerio ₹4,69,900 ₹94,100
WagonR ₹4,98,900 ₹79,600
Ignis ₹5,35,100 ₹71,300
Swift ₹5,78,900 ₹84,600
Baleno ₹5,98,900 ₹86,100
Tour S ₹6,23,800 ₹67,200
Dzire ₹6,25,600 ₹87,700
Fronx ₹6,84,900 ₹1,12,600
Brezza ₹8,25,900 ₹1,12,700
Grand Vitara ₹10,76,500 ₹1,07,000
Jimny ₹12,31,500 ₹51,900
Ertiga ₹8,80,000 ₹46,400
XL6 ₹11,52,300 ₹52,000
Invicto ₹24,97,400 ₹61,700
Eeco ₹5,18,100 ₹68,000
Super Carry ₹5,06,100 ₹52,100
💼 कमर्शियल सेगमेंट भी हुआ सस्ता
Tour S और Super Carry जैसे कमर्शियल वाहनों पर भी बड़ी छूट –
Tour S अब ₹6.23 लाख से शुरू
Super Carry अब ₹5.06 लाख में
📢 Maruti से बेहतर मौका नहीं!
अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे थे, तो अब है बेस्ट टाइम। GST में कटौती और कीमतों में गिरावट के चलते अब एक नई Maruti Suzuki घर लाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।




