छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

iGOT प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण की पहल, विभागीय CBP पर नोडल अधिकारियों को मिला मार्गदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय, महानदी भवन (नया रायपुर) में iGOT (Government Online Training) प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभागीय क्षमता निर्माण योजना (CBP) तैयार करने को लेकर एक दिवसीय वर्चुअल हैंड-होल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला के दौरान नई दिल्ली स्थित क्षमता निर्माण आयोग के विशेषज्ञों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CBP निर्माण की प्रक्रिया, प्रशिक्षण आवश्यकताओं के आकलन और कर्मचारियों के कौशल विकास की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि विभागीय कार्य आवंटन, ऑर्गेनोग्राम, वार्षिक प्रतिवेदन और संबंधित नियमों/अधिनियमों के आधार पर प्रभावी क्षमता निर्माण योजना कैसे तैयार की जाए।

इस पहल का उद्देश्य विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने के लिए संरचित प्रशिक्षण योजना विकसित करना है, ताकि शासन की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बन सके। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत iGOT प्लेटफॉर्म शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button