Uncategorized
देश में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न के मामले, इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस

नईदिल्ली/रायपुर। महिला उत्पीड़न की शिकायतों में 46 प्रतिशत इजाफा हुआ। 2021 के पहले 8 महीनों में आयोग में 19,953 शिकायतें आई जबकि पिछले वर्ष इसी समय में 13,618 मामले दर्ज हुए थे। अकेले जुलाई में 3,248 शिकायतें दर्ज हुई जो 2015 के बाद सर्वाधिक है। इनमें से आधे मामले अकेले यूपी के हैं। राज्यों के लिहाज से यूपी न केवल सबसे ऊपर रहा, बल्कि दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली के मुकाबले यूपी से करीब 5 गुना ज्यादा शिकायतें सामने आई।
इन राज्यों से आये सबसे ज्यादा केस
उत्तर प्रदेश – 10,084 , दिल्ली – 2,147 ,हरियाणा – 995, महाराष्ट्र – 974